GOVT JOBS

Job 2025: अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करना होगा आवेदन

Agniveer Bharti 2025

Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक और हर विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए.

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
आधार कार्ड
10वीं का सर्टिफिकेट
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर भर्ती के लिए प्राथमिकता)
सक्रिय ईमेल आईडी और फोन नंबर

Contact: +91 XXXXX XXXXX

About

पाएँ रोजगार से जुड़ी सभी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर! जुड़े रहिए रोजगार लिंक के साथ

To Top