GOVT JOBS

DTC Job 2025: विभिन्न पदों पर वैकेंसी, यहां देखें पूरी जानकारी

www.dtc.nic.in 2025 vacancy

DTC Recruitment 2025 Form: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) में सरकारी नौकरी का बढ़िया चांस मिल रहा है। डीटीसी ने ग्रुप ए के ढेरों पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन फॉर्म डीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर मौजूद है। जिसे योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2025 तक डीटीसी को भेज सकते हैं। पदों की डिटेल्स नीचे दी गई है।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पदों और उपलब्ध रिक्तियों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

पद का नामरिक्तियां
डिप्टी सीजीएम (मैकेनिकल)04
डिप्टी सीजीएम (ट्रांसपोर्ट)04
डिप्टी सीजीएम (आईटी)01
डिप्टी सीजीएम (पर्सनल)01
डिप्टी सीजीएम (सिक्योरिटी)01
चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO)01
एडिशनल चीफ अकाउंट्स ऑफिसर03
सीनियर मैनेजर (सिविल)03
सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स)03
सीनियर मेडिकल ऑफिसर02
मेडिकल ऑफिसर03

डीटीसी में नौकरी के लिए योग्यता

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10, 11 और 12 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। वहीं योग्यता की बात करें तो डीटीसी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक एजलिमिट वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य नहीं होंगे।

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विशेष योग्यता बीटेक/बी.ई/सीए/एमई/एमटेक/एमबीए/पीजीडीएम/एमसीए/ एमबीबीएस आदि की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पद के मुताबिक काम का अनुभव भी होना जरूरी होगा। यह भर्ती डेप्यूटेशन बेस पर की जा रही है। ऐसे में योग्यता संबंधित विशेष जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से डिटेल में चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-

Contact: +91 XXXXX XXXXX

About

पाएँ रोजगार से जुड़ी सभी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर! जुड़े रहिए रोजगार लिंक के साथ

To Top