Uncategorized

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में 4,543 पदों के लिए नोटिस जारी, जानें भर्ती की पूरी डिटेल

up police भर्ती 2025

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कर दी है। डिटेल्स नोटिफिकेशन सितंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। UPPRPB ने एसआई भर्ती के संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बोर्ड ने जानकारी दी है कि यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह में किया जाएगा। यूपी पुलिस SI और कांस्टेबल भर्ती 2025 का लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर शॉर्ट नोटिस जारी कर दी। इसमें सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4,543 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। UPPRPB ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूपी पुलिस भर्ती 2025 की आगामी नोटिफिकेशन के बारे में भी सूचना दी है। UP पुलिस SI नोटिफिकेशन 2025 सितंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। बोर्ड ने इस भर्ती से संबंधित एक आधिकारिक वेबसाइट भी जारी किया है।

UPPRPB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के कुल-4,543 पदों पर भर्ती हेतु OTR की प्रक्रिया प्रचलित है। जिसमें ढाई लाख से अधिक संभावित अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया गया है। उक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह में किया जाएगा। विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।”

भर्ती से जुड़ी बातें

पदों की संख्या- 4543 पद

शैक्षिक योग्यता:- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top