Sarkari Naukri: अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी भर्ती निकाली है जिसके तहत कुल 66,108 पदों पर बहाली होगी. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में 20,036 करोड़ का बजट पेश करते हुए कहा कि कुल स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 66,108 पदों पर बहाली की जाएगी जिसमें से 38, 733 पद नियमित होंगे और 27,375 पद मानदेय होंगे
बिहार सरकार की इस घोषणा के तहत बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 1827 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे, इसके अलावा 667 मेडिकल ऑफिसर की भी बहाली होगी और साथ ही 3623 स्पेशलिस्ट ऑफिसर भी बहाल किए जाएंगे. साथ ही पटना IGIC में 18 असिस्टेंट डायरेक्टर और 808 डेंटिसट भी नियुक्त किये जाएंगे.



