GOVT JOBS

Govt Job 2025:12वीं पास युवाओं के लिए निकली यहां बंपर भर्ती, 21 अप्रैल अंतिम तिथि

Govt job 2025

CSIR CDRI Recruitment 2025: सीएसआईआर के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं जूनियर स्टेनोग्राफर पदों भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट crridom.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 अप्रैल 2025 तय की गई है।

CSIR CDRI Recruitment 2025 Application Form

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में Junior Secretariat Assistant (JSA) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी एवं टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। Junior Stenographer Hindi/ English पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ स्टेनोग्राफी में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 28/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से JSA के कुल 177 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी वहीं जूनियर स्टेनोग्राफर के कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती में आवेदन के लिए अनरिजर्व, ओबीसी (एनसीएल) एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।







































Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top