GOVT JOBS

Govt Job 2025: राजस्थान में रोडवेज कंडक्टर की भर्ती, 10वीं पास भरें फॉर्म

rsrtc job vacancy 2025

RSMSSB Rajasthan Parichalak Recruitment 2025: राजस्थान में रोडवेज कंडक्टर भर्ती आ गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती का विज्ञापन तो पहले ही प्रकाशित कर दिया था, वहीं 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर शुरू हो गई है। फॉर्म लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 454 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 46 पद रखे गए हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आवेदन मांगे हैं. राजस्थान में रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 27 मार्च से लेकर 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

 योग्यता- कंडक्टर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकेण्डरी (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही परिचालक का लाइंसेंस और बैज होना भी आवश्यक है। दोनों योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक होना जरूरी है, ऐसा नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। डाउनलोड करें-
RSMSSB Rajasthan Conductor Recruitment 2025 Notification PDF

10th Pass Govt Jobs 2025: एज लिमिट

लिखित परीक्षा की स्कीम- लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों में ली जाएगी। कुल 100 प्रश्न परीक्षा में आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। लिखित परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। गलत उत्तर के लिए किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आयुसीमा- आवेदन के लिए अभ्यर्थी 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का न हुआ हो। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

सैलरी- परिचालक पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-5 के मुताबिक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top